सदर: प्रयागराज सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डन रौनक गुप्ता को महाकुंभ 2025 के लिए ऑल इंडिया सिविल डिफेंस में किया गया सम्मानित
Sadar, Allahabad | Apr 8, 2026
प्रयागराज सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डन रौनक गुप्ता को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान राजस्थान में हुई ऑल इंडिया सिविल डिफेंस कॉन्फ्रेंस में प्रदान किया गया। वहां उन्होंने देश के सभी राज्यों से आए सिविल डिफेंस प्रतिनिधियों के बीच महाकुंभ 2025 में प्रयागराज इकाई की ओर से दी गई सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।