आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत जीयनपुर स्थित बसपा कार्यालय पर बसपा के तत्वाधान में शनिवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई । मुख्य अतिथि मंडल कोऑर्डिनेटर रामविलास भास्कर और विशिष्ट अतिथि बसपा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम रहे । पदाधिकारियों ने एसआईआर और पार्टी हित के लिए गहन मंथन कर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए ।