साइबर क्राइम थाना ने ठगी के शिकार लोगों को लौटाए ₹1 लाख 13 हजार
Sadar, Faizabad | Jan 30, 2026
अयोध्या में साइबर अपराध के मामलों में पुलिस को शुक्रवार शाम 4:00 बजे बड़ी सफलता मिली है। थाना साइबर क्राइम अयोध्या ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान साइबर ठगी के शिकार लोगों को कुल 1 लाख 13 हजार ।रुपये वापस कराए। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के नेतृत्व में 30 जनवरी 2026 को की गई।