तरबगंज: नवाबगंज क्षेत्र के अयोध्या गोण्डा मार्ग पर नगवा मोड़ के पास अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई, चालक समेत तीन लोग घायल
नवाबगंज क्षेत्र के अयोध्या गोंडा मार्ग पर ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित पिकअप सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी।पिकअप चालक शिवम् उर्फ कपूर चंद्र तिवारी निवासी इब्राहिमपुर थाना रामनगर जिला बाराबंकी की नाजुक स्थित में अयोध्या मेडिकल कालेज में इलाज हो रहा है।पिकअप सवार दो अन्य को भी चोटें आयी हैं।पिकअप चालक बाराबंकी से खरबूजा लादकर जा रहा था।