बंशीधरनगर (नगर उंटारी): सड़क पर मिला सोने का टॉप ईमानदारी से पुलिस को सौंपा, मालिक से थाने में पहचान कर लेने की अपील
बंशीधर नगर: थाना क्षेत्र के कधवन गांव निवासी आलो भुईयां एवं मनीष गुप्ता ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिला सोने का एक जोड़ा टॉप पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों ने बताया कि वे श्री बंशीधर नगर बाजार से रमना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पाल्हे कला स्थित सेंट्रल बैंक के पास सड़क किनारे प्लास्टिक के थैले में सोने का एक जोड़ा टॉप पड़ा मिला। दोनों ने आसपास