मोहनलालगंज: दुबई से अयोध्या तक सेवा का संकल्प: निगोहा के रमाकांत ने राम मंदिर को भेंट किए खास डस्टबिन
लखनऊ के निगोहा निवासी रमाकांत दीक्षित ने आस्था और सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया है। पिछले 35 वर्षों से दुबई में व्यवसाय कर रहे रमाकांत ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर परिसर के लिए विशेष पत्थर के डस्टबिन समर्पित किए हैं। खास बात यह है कि ये डस्टबिन उसी मंडाना पत्थर से बने हैं, जिसका उपयोग राम मंदिर निर्माण में हो रहा है। करीब एक टन वजनी इन डस्टबिनों को रमाकांत ने