कल्याणपुर: मणिकौली में डूबने से एक युवक की मौत
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर महादेव चौक से मनीकौली गांव जाने वाली बागमती नदी वॉटरवेज बांध किनारे मोईन यानी टूटे हुए तालाब में पिता के साथ मछली मारने गए पुत्र की स्नान करने के दौरान गहरे पानी में अचानक पैर फिसल जाने से युवक की डूबने से मौत हो गई ।सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।