कलान: कोलापुल पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
शाहजहांपुर जनपद के कोलापुल पर आज कलान की तरफ से आ रहे एक बाइक चालक की दूसरी बाइक चालक से आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे कलान की तरफ से आ रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण अपना नाम पता नहीं बता सका। पुलिस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद लाया गया। हां से उसे मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।