धरियावद: सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य में वन्यजीव गणना के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ
उपवन संरक्षक वन्यजीव मृदुला सिंह ने बताया कि 1 मई की शाम 5 बजे से शुरू होकर 2 मई की शाम 5 बजे तक लगातार 24 घंटों तक यह गणना चलेगी। इस बार गणना के समय में बदलाव किया गया है। आमतौर पर वन्यजीव गणना सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक होती थी, लेकिन इस वर्ष पूर्णिमा (1 मई) को गणना शाम से शुरू होकर अगले दिन की शाम तक चलेगी। सहायक वन संरक्षक धरियावद राममोहन मिना।