बिसौली: बिसौली नगर के गदरपुरा मोहल्ले में अवैध कब्जे का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग को पीटकर किया घायल
Bisauli, Budaun | Oct 16, 2025 मोहल्ला गदरपुरा के रहने वाले सुरेश चंद्र ने गुरुवार को 7 बजे करीब आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके मकान की छत गिरा दी और अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने अवैध कब्जे का विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट की है। जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य बिसौली में भर्ती कराया गया है।