विदिशा नगर: शुक्रवार दोपहर अटलबिहारी मेडिकल कालेज मे आपदा प्रबंधन को लेकर हुई कार्यशाला,प्रकृतिक-मानव जनित आपदा से निपटने बताए गुर
शुक्रवार दोपहर को अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज में आपदा प्रबंधन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें होमगार्ड और एसडीआरएफ के अधिकारियों द्वारा प्राकृतिक आपदा और मानव जनित आपदाओं से निपटने के बारे में तरीके बताए गए। नगर पालिका द्वारा दमकल के माध्यम से आगजनी की घटनाओं को रोकने का माँक ड्रिल भी हुआ।