विदिशा नगर: विदिशा प्रेसक्लब संघ कार्यालय मे शुक्रवार दोपहर पूर्व कलेक्टर भार्गव को विदाई और नवागत कलेक्टर वैद्य का हुआ स्वागत
विदिशा प्रेस क्लब संघ कार्यालय नरेंद्र ताम्रकार स्मृति भवन में प्रेस क्लब संघ ने पूर्व कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के स्थानांतरण होने के बाद उन्हें आज विदाई दी। साथ ही साथ नवागत कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य का स्वागत किया गया। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी बीडी अहिरवार, प्रेस क्लब संघ के अध्यक्ष सचिन तिवारी के साथ सभी पदाधिकारी और पत्रकार साथी मौजूद रहे।