मेरठ: टीपीनगर क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा,पुलिस ने खंगाले 70 CCTV, कपड़ा बेचने वाला गैंग करता था रेकी,दो बदमाश अरेस्ट
Meerut, Meerut | Aug 18, 2024 टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित ज्वाला नगर में 8 अगस्त को हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसपी सिटी ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि कपड़े बेचने वाला गैंग रेकी के बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।टीपीनगर पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए। करीब 70 सीसीटीवी कैमरों की मदद से गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।