उरई: आटा क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्चे की ट्यूबवेल के वॉटर टैंक में डूबने से हुई मौत, मेडिकल कॉलेज में हुआ शव का पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Apr 8, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक बच्चे के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चा ट्यूबवेल के पास खेल रहा था। अज्ञात कारण के चलते वह ट्यूबवेल में बने वॉटर टैंक में गिर गया जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।