उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने जिला न्यायालय के पार्किंग ठेकेदार पर बाइक चोरी होने के मामले में मुकदमा किया दर्ज
Orai, Jalaun | Apr 7, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को एक व्यक्ति ने मामले की तहरीर देते हुए बताया, व्यक्ति अपनी बाइक को पार्किंग में लगाकर जिला न्यायालय के अंदर गया हुआ था और पार्किंग से ही व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई, जिसको लेकर पुलिस ने पार्किंग के ठेकेदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी हैं।