कर्वी: नामांकन अभियान की शानदार शुरुआत, पहले ही दिन 24 बच्चों का हुआ प्रवेश, BSA हुए गदगद
चित्रकूट में सत्र 2026-27 के नामांकन अभियान की जोरदार शुरुआत हुई। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में पहले ही दिन कक्षा 1 में 24 बच्चों का प्रवेश हुआ। मौके पर पहुंचे बीएसए बी.के. शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि लक्ष्य है कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और उच्च कक्षाओं में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए।