अनूपगढ़: वार्ड पार्षद ने इंग्लिश मीडियम निजी स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर ADM को ज्ञापन सौंपा
अनूपगढ़ के वार्ड 33 के पार्षद कुमार गौरव व अभिभावकों ने आज बुधवार को शाम 4 बजे एडीएम कार्यालय में एडीएम को ज्ञापन सौंपा है। वार्ड पार्षद ने बताया कि इंग्लिश मीडियम निजी स्कूलों के संचालकों द्वारा अभिवावकोंको एक ही दुकान से पुस्तक खरीदने के लिए विवश किया जा रहा है जो कि नियमों के विरुद्ध है। वहीं दुकानदारों के द्वारा भी पुस्तकों का पक्का बिल नहीं दिया जा रहा।