बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर के युवक तीन दिनों से लापता युवक की तलाश में जुटी पुलिस, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के धमनी गांव से 25 वर्षीय अंकित कुमार पिछले तीन दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार अंकित 6 जून की सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला है। युवक के पिता अमोद कुमार ने नगर उंटारी थाना में लिखित आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की मांग की है।