हिंडौन नवीन ग्राम पंचायत पीपलहेडा की ढाणी गौला का पुरा और तिघरिया का पुरा के ग्रामीणों ने मुख्य रास्ते में अतिक्रमण की शिकायत को लेकर एसडीएम हेमराज गुर्जर को ज्ञापन सौंपा है।ग्रामीण वीरेंद्र सिंह और निहाल सिंह ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि पीपलहेडा स्थित गोला का पुरा से तिघरिया का पुरा तक आवाजाही के मुख्य रास्ते पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।