हज़ारीबाग: हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया मकर संक्रांति
हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के प्राधिकारी एवं शिक्षकों ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कनहरी रोड स्थित ओल्ड एज होम के सम्मानित बुजुर्गों के साथ मकर संक्रांति पर्व मंगलवार दोपहर 3:00 बजे मनाया। इस अवसर पर शिक्षकों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया तथा उनके साथ दुख सुख के पल व्यतीत किए। बुजुरग सभी शिक्षकों से मिलकर काफी खुश नजर आ रहे थे।