हज़ारीबाग: अम्बेडकर चौक में भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी ने हत्या के आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रेस वार्ता की
भीम आर्मी जिला कमिटी ने ननकू राम की हत्या के मामले में अम्बेडकर चौक के समीप प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । आज के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट कृष्णा कुमार ने की। इस दौरान मुख्य रूप से भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज भी मौजूद रहे।