थावे: थावे थाना पुलिस ने दो साल से लूटपाट के मामले में फरार बदमाश को गिरफ्तार किया, उसे कोर्ट में पेश किया गया
थावे थाना क्षेत्र के धोबवालिया पिठोरी मुख्य पथ पर 2 साल पूर्व एक राहगीर से हथियार के बल लूटपाट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी थावे थाना प्रभारी धीरज कुमार ने दी।