थावे: थावे थाना पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया, पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया
थावे थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की दो बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी थावे थाना प्रभारी धीरज कुमार ने दी।