शाहपुरा: भेड़ाघाट TI के शासकीय आवास में निकला 7 फीट लंबा सांप, हड़कंप के बाद सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना प्रभारी के शासकीय आवास में अचानक 7 फीट लंबा सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया* के शासकीय आवास के आंगन में अचानक एक विशालकाय सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर घर में मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई।