खगौल: दानापुर के दीघा में पानी टंकी विवाद ने लिया हिंसक रूप,पिटाई से एक युवक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
रविवार की सुबह दानापुर के दीघा थाना क्षेत्र में एक घर का पानी गिराने के लिए टंकी खोदने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंगों ने एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी,जिसमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे दीघा मुख्य सड़क पर शव रख