बेगूसराय: तेघरा थाना क्षेत्र के पकठौल में हुई मारपीट मामले में छानबीन में जुटी पुलिस, SP ने दी जानकारी
तेघरा थाना क्षेत्र के पकठौल में हुई मारपीट की घटना में छानबीन में पुलिस जुट गई है. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से कुल 09 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 4:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि एक पक्ष मोहम्मद मकसूद पाइप से दरवाजे पर स्नान कर रहा था.