धामपुर: धामपुर में बगदाद अंसार रोड पर नई सराय में पशु शाला में रखे भूसे में लगी आग, फायर टीम ने आग पर काबू पाया
रविवार के सांय करीब 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर में बगदाद अंसार रोड पर नई सराय में एक पशु शाला में रखे भूसे में अचानक आग लग गई। आग लगने पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।दूर दूर तक धुंआ फैल गया।