गर्लफ्रेंड को ब्यूटी पार्लर से निकालने का बदला-हत्या की धमकी:ग्वालियर के हेल्थ ऑफिसर को पिस्टल वॉट्सएप कर धमकाया ग्वालियर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कौरव को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने कटनी जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने डॉक्टर को सुपारी मिलने और 15 लाख रुपए की मांग करते हुए बीते 26 दिनों में कई बार धमकाया।