Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
public.anni790_4
कुल्लू: निथर में 5 घंटे से बिजली गुल, सोमवार सुबह 5 बजे से लोग परेशान
Kullu, Kullu
| Jul 6, 2026
#life_threatening
#local-issues
MORE NEWS
चंबा में बरसी आसमानी आफत, तबाही का मंजर, एक दर्जन से अधिक वाहन दबे, मलबे की चपेट में रिहायशी मकान, लोगों ने घर किये खाली। Kullu Times
Kullu, Kullu | Jul 28, 2026
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री Vikramaditya Singh का सम्बोधन लाइव।
Kullu, Kullu | Jul 28, 2026
बिना सिर पैर के बयान देती है हमारी बड़ी बहन सैंज में सांसद कंगना पर विक्रमादित्य सिंह ने कसा तंज पहले तय करे कि युवा देश का भविष्य या कूड़ा कचरा Kullu Times Vikramaditya Singh Kangana Ranaut
Kullu, Kullu | Jul 28, 2026
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री Vikramadityaसिंह पहुंचे सैंज लाइव
Kullu, Kullu | Jul 28, 2026
पीएमजीएसवाई-4 में बंजार की 20 सड़कों को 150 करोड़ स्वीकृत : विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण मंत्री ने तीन करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास सैंज-न्यूली-शांगड़ सड़क को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड बनाने की घोषणा Kullu Times लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वपूर्ण सड़क एवं पुल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने नाबार्ड के तहत 1.12 करोड़ रुपये की लागत से सुचेहण-शांगड़ सड़क के सुधारीकरण कार्य तथा 1.96 करोड़ रुपये की लागत से तरहेड़ा में वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आम लोगों को शीघ्र बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। तरहेड़ा पुल से तीन पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभ तरहेड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह पुल लंबे समय से क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांग थी। पुल बनने से तीन पंचायतों के हजारों लोगों को वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शांगड़ को पर्यटन की दृष्टि से मिलेगा नया आयाम विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शांगड़ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और सड़क के सुधारीकरण एवं विस्तार से यहां पर्यटन गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय लोगों की आजीविका के अवसर बढ़ेंगे तथा पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। क्षेत्र के पर्यटन को नई गति देने के उद्देश्य से मंत्री ने लारजी से सैंज तथा सैंज-न्यूली-शांगड़ सड़क को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड घोषित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे इस मार्ग का व्यापक विकास संभव होगा और पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिलेगा और ऑल वेदर कनेक्टिविटी सम्भव होगी। पीएमजीएसवाई-4 के तहत 150 करोड़ रुपये से बनेंगी 20 सड़कें उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के अंतर्गत बंजार विधानसभा क्षेत्र में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से 20 नई सड़कों का निर्माण एवं विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस योजना के अंतर्गत 1500 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए 2300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें बंजार, आनी और कुल्लू क्षेत्रों को सर्वाधिक लाभ मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा विकास कार्यों के लिए दिए गए अभूतपूर्व सहयोग तथा बड़ी संख्या में उपलब्ध कराई गई गिफ्ट डीड के कारण इन परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाना संभव हुआ है। 53 करोड़ रुपये से होगी सड़कों की टारिंग, पैचवर्क और अन्य कार्य उन्होंने बताया कि सैंज और बंजार घाटी की विभिन्न सड़कों पर टारिंग, रिटेनिंग वॉल (डंगे), कल्वर्ट निर्माण तथा पैचवर्क जैसे कार्यों के लिए 53 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। यदि भविष्य में अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता होगी तो वह भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि विकास कार्य किसी भी स्थिति में प्रभावित न हों। मंत्री ने कहा कि बंजार क्षेत्र की ऑल वेदर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बनने वाले पुलों का निर्माण आधुनिक तकनीक और पर्याप्त ऊंचाई को ध्यान में रखकर किया जाएगा, जिससे प्राकृतिक आपदाओं के दौरान क्षति की संभावना न्यूनतम रहे। एनएच-305 को डबल लेन बनाने की डीपीआर केंद्र को भेजी उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर जलोड़ी से बंजार तथा बंजार से लारजी तक सड़क चौड़ीकरण सरकार की प्राथमिकता है। इसे डबल लेन बनाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर टारिंग का कार्य भी किया गया है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ज़िला कुल्लू, विशेषकर बंजार क्षेत्र वर्ष 2023 और 2025 में आई प्राकृतिक आपदाओं से गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने प्रभावित परिवारों के राहत एवं पुनर्वास के लिए संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में लोगों के सुख-दुख में ढाल बनकर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि बंजार में शहरी विकास विभाग के माध्यम से लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग का निर्माण लगभग पूर्ण कर लिया गया है। यह परियोजना शीघ्र ही पूर्ण कर जनता को समर्पित की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी तथा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी सुगम बनेगी। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करें कार्य मंत्री ने सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे विकास कार्यों के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा विशेष रूप से दुर्गम और कठिन क्षेत्रों के विकास पर प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। तरहेड़ा में हुआ भव्य स्वागत लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री के तरहेड़ा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री ने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए स्नेह एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है। इससे पहले एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य विभा सिंह एवं गिरधारी लाल चौहान, बीडीसी सदस्य यशपाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष तेजा ठाकुर, दुष्यंत ठाकुर, घनश्याम शर्मा, प्रधान दीवान चंद, प्रीतम चंद, फालम देवी, हेमा ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता एन पी चौहान, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। Vikramaditya Singh
Kullu, Kullu | Jul 28, 2026
कुल्लू: निथर में 5 घंटे से बिजली गुल, सोमवार सुबह 5 बजे से लोग परेशान - Kullu News