करेरा: तिसाटा धामघाट महुअर नदी में अवैध रेत खनन पर करैरा पुलिस का बड़ा प्रहार, 35 लाख की मशीनें और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
करैरा पुलिस ने शनिवार दोपहर महुअर नदी के तिसाटा धाम घाट पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 35 लाख रुपये के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और मशीनें जब्त कीं। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। कार्रवाई का प्रेस नोट शनिवार रात 9 बजे जारी किया गया। खनिज अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए मामला खनिज विभाग शिवपुरी भेजा ग