बयाना: बयाना में बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, श्रमिक दबा, गड्ढे में पहिया धंसने से हुआ हादसा
बयाना कस्बे के सुभाष चौक-बजरिया रोड पर विजय कॉलोनी के सामने सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सड़क में बने गहरे गड्ढे में पहिया धंसने से अनाज की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली में बैठा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।