झालरापाटन: कंजर समुदाय के युवा का होमगार्ड में चयन, पुनर्वास कार्यक्रम की सफलता पर झालावाड़ एसपी ने किया सम्मानित
झालावाड़ जिले में कंजर समुदाय के एक युवक मनोज कुमार का राजस्थान होमगार्ड में चयन हुआ है। यह समुदाय से सरकारी सेवा में चयनित होने वाला पहला व्यक्ति है, जिसे जिला पुलिस के 'कंजर पुनर्वास कार्यक्रम' की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बुधवार शाम 4:00 बजे बताया कि इस समुदाय से सरकारी सेवा में जाने वाला पहला व्यक्ति है।