सुपौल: मानसून से पहले अलर्ट मोड में सुपौल प्रशासन, बाढ़-सुखाड़ तैयारियों की जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा
Supaul, Supaul | Jun 6, 2026 सुपौल में आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़-सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित विभागों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।