ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने पाठखेड़ा गांव में कच्ची शराब बेचने पर 32 वर्षीय व्यक्ति पर किया मामला दर्ज
पाठखेड़ा गांव में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 32 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है, ईसागढ़ पुलिस को शुक्रवार को सुबह लगभग 9 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पाठखेड़ा गांव में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से पाठखेड़ा निवासी गोलू राठौर उम्र 32 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।