राघोपुर: राघोपुर थाना की पुलिस ने जगदीशपुर गांव से 102 बोतल अंग्रेजी शराब एवं एक मोटरसाइकिल किया बरामद
राघोपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर पंचायत के जगदीश पुर गांव में छापेमारी कर 102 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। हालांकि इस दौरान शराब तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस अग्रतर कारवाई में जुटी है। बरामद शराब हरियाणा निर्मित इंपीरियल ब्लू कंपनी का बताया गया।