झांसी: झांसी के राधे पेट्रोल पंप पर कार चालक तेल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए कार लेकर भागा, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Jhansi, Jhansi | Jul 5, 2026 झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोरामछिंया स्थित राधे फिलिंग स्टेशन पर एक कार चालक तेल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए कार लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चालक की तलाश में जुटी