जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिग सगी बहनों से शादी का झांसा देकर अवैध संबध बनाने का मामला सामने आया। शादी से इंकार करने पर पुलिस तक मामला पहुंच गया। मां के साथ थाने पहुंची दोनों बहनों ने तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। बताया कि रिश्ते का फायदा उठाकर दो सगे भाइयों ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।