गिरिडीह: गिरिडीह डुमरी रोड के कठवारा के पास भीषण सड़क हादसे, आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को किया जाम
गिरिडीह डुमरी रोड के कठवारा के पास गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर 1 बजे से करीब दो घंटे तक गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप रहा। ग्रामीण मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।