छतरपुर नगर: छतरपुर में भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जगह-जगह हुआ स्वागत
छतरपुर में भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव के अवसर पर आज 23 अप्रैल दोपहर करीब 4:00 बजे छतरपुर शहर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर चित्रगुप्त मंदिर से एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।शोभायात्रा की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर की गई।