गाजीपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बैरक, रसोईघर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई। अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद किए।