कटंगी: सांदीपनि स्कूल में सेवानिवृत्त प्राचार्य शैलेन्द्र गुप्ता को दी भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी नम आंखों से विदाई,
नगर के शासकीय सांदीपनि स्कूल में शुक्रवार 19 जून को एक भावुक पल देखने को मिला, जब शाला परिवार ने अपने प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार गुप्ता को सेवानिवृत्ति पर नम आंखों से विदाई दी। 31 मई 2026 को शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य गुप्ता के सम्मान में दोपहर 12 बजे स्कूल परिसर में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उनके परिवार के साथ शिक्षा जगत