बहराइच: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित रोजगार मेले में 6 दिव्यांगजनों का हुआ पंजीकरण
शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहराइच में जिला उद्योग केंद्र जिला सेवायोजन कार्यालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजन के लाभार्थ रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 8 दिव्यांगजनों को कंपनियों द्वारा जॉब लेटर वितरित किया गया। जबकि 6 का स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पंजीकरण किया गया।