बबेरू: सया के पास सड़क में गड्ढों के कारण प्राइवेट बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, कई यात्रियों को आई मामूली चोटें
Baberu, Banda | Apr 15, 2026 बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत सया गांव के पास आज बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे, सड़क में अत्यधिक गड्ढे होने की वजह से प्राइवेट बस व पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें सवार करीब 5 यात्रियों की मामूली चोटे आई है, वही से गुजर रहे समाजसेवी पी सी पटेल ने पुलिस को सूचना दिया पुलिस ने एम्बुलेंस के द्वारा घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसंड़ा कराया।