मोहम्मदगंज: मोहर्रम की अष्टमी पर थाना प्रभारी ने किया क्षेत्र भ्रमण, समितियों को दिए आवश्यक निर्देश
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने मोहर्रम की अष्टमी के अवसर पर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मोहर्रम जुलूस एवं अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।