टिकारी: पंचानपुर तीनमुहान में जाम से यात्री परेशान, सड़क अतिक्रमण के कारण घंटों फंसे रहे वाहन
Tikari, Gaya | May 14, 2026 टिकारी के पंचानपुर तीनमुहान में प्रतिदिन शाम के समय जाम की विकराल समस्या खड़ी हो रही है। यातायात व्यवस्था के आभाव के बीच सड़कों पर फुटपाथी दुकानों के अतिक्रमण ने अब जाम को विकराल रूप दे दिया दिया है। जाम में ट्रक, बस, हाइवा जैसे बड़े वाहन के साथ छोटे वाहन घण्टों फंसे रहते है। यात्री इस समस्या से बुरी तरह से त्रस्त है, लेकिन इसका कोई निदान नहीं हो पा रहा है।