गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति, अस्पताल में इलाज के बाद धनबाद रेफर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदना बाद निवासी मोहन दास सड़क हादसे में घायल हो गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद सोमवार रात 10 बजे इसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। हादसे में इसका दाहिना पैर टूट गया है। मोहन दास बाईक से अजीडीह गया हुआ था।वहां से लौटने के दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से यह बाईक से सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।।