गुना कोतवाली थाना पुलिस ने 24 नवंबर दोपहर को जिला बदर अवधि का उल्लंघन कर घर पर रह रहे आदतन बदमाश विक्की खान को तलैया मोहल्ला में घर के बाहर से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने कहा, 6 मई 2025 को कलेक्टर ने आदतन अपराधी विक्की खान को 1 वर्ष के लिए जिला बदर घोषित किया था। जिला बदर अवधि का उल्लंघन कर प्रतिबंध क्षेत्र में सूचना पर गिरफ्तार कार्यवाही की गई है।