चांदपुर: चांदपुर के शिवालाकला क्षेत्र में अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में युवकों का खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल
गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।जो चांदपुर के शिवाला कला क्षेत्र का बताया जा रहा है।बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में एक युवक के गर्दन पर नारियल रखकर तलवार फोड़ा जा रहा है।युवको द्वारा यह खतरनाक स्टंट किया जा रहा है।