फुलवरिया: फुलवरिया प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ जनता दरबार, आठ मामले का हुआ निष्पादन, जमीनी विवाद से जुड़ा था मामला
फुलवरिया प्रखंड सभागार में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे आयोजित जनता दरबार में कुल सात मामले पहुंचे। वहीं पूर्व के एक मामले का भी निष्पादन किया गया। कुल आठ मामले का सुनवाई करने के बाद ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। प्रशासन द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार श्रीपुर क्षेत्र से कुल सात मामले जमीनी विवाद से जुड़े हुए जनता दरबार में पहुंचे थे।