सुपौल: पंचायत विकास दिवस पर नुक्कड़ नाटक के जरिए मद्य निषेध का संदेश, नशामुक्त समाज बनाने का किया आह्वान
Supaul, Supaul | Jun 28, 2026 पंचायत विकास दिवस के अवसर पर पिपरा खुर्द पंचायत में मद्य निषेध एवं नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को शराब सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से यह संदेश दिया कि शराब केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के लिए गंभीर समस्या